ग्रेटर नॉएडा : सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत ने अपना प्रथम स्थापना दिवस महिला शक्ति को सम्मानित कर मनाया।संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रोंमें कामयाबीकी बुलन्दी छूने वाली महिलाओंको महिला उन्नति अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र बच्चन ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओ को यदि मौका मिले तो वो समाज एवंदेश का मान बढ़ा सकती है जिसका जीता जागता उदाहरण आज यहां सम्मानित हुई महिला शक्ति है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को जरूरी बताया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि संस्था अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित कर गोरवान्वित महसूस कर रही है साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण के प्रति कृत संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अनिल भाटी ने किया। कार्यक्रम में सरिता वर्मा, गीता भाटी ,नरेश वर्मा, नन्दकिशोर ठाकुर ,देवेन्द्र चंदीला, ओमदत्त शर्मा ,रणवीर चंदीला, प्रीति नागर ,मुस्कान ,पिंकी त्रिपाठी और विनोद प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related posts
-
गौतम बुध नगर लोकसभा के लिए आज से नामांकन शुरू, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इंतजार की घड़ी समाप्त हो... -
प्राधिकरण के लीजबैक शिफ्टिंग के प्रकरणों के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन
ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी प्राधिकरण में अब आबादी की जमीन की लीजबैक और शिफ्टिंग के प्रकरणों... -
होली मिलन समारोह में करप्शन फ्री इंडिया ने किया जल बचाने का आह्वान
कासना। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन...