गौतम बुध नगर लोकसभा के लिए आज से नामांकन शुरू, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। आज से गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। लोकसभा सीट के दावेदारों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से निशुल्क नामांकन पत्र मिलेगा। जिला प्रशासन की तरफ से नामांकन प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने…

गौतम बुध नगर में “नारी शक्ति वंदन दौड़ का आयोजन किया गया

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी “एक दौड़ मोदी के नाम, एक दौड़ राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला शक्ति उपस्थिति रही। परी चौक गोल चक्कर से जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूनम सिंह सिसोदिया ने इस कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा…

कविता सिरोही को मिला सचिव महिला कल्याण मेरठ जोन का दायित्व

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ0 उमेश शर्मा के द्वारा समिति की जोन इकाई मेरठ जोन की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता मेरठ जोन महिला कल्याण की सचिव कविता सिरोही के द्वारा की गई, डॉ0 उमेश शर्मा ने समिति के सभी सदस्यों को समिति के नियमों और कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि अपराध से घृणा करो,अपराधी से नहीं” कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रदेश संयुक्त सचिव सौरभ गुप्ता , मंडल सचिव मूलचंद शर्मा, राजेन्द्र सिंह , अनिल सिसोदिया, मोनिका पंडित, स्तुति गुप्ता,…

गौतमबुद्धनगर: बिसरख के अक्षय भाटी बने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी समाजवादी युवजन सभा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के निवासी अक्षय भाटी को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अक्षय भाटी पूर्व में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद के साथ-साथ पार्टी की तरफ़ से प्रभारी के रूप में भी अलग अलग ज़िलों में काम कर चूके है अक्षय भाटी पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय के केंद्रीय पार्षद भी रहे है और समाजवादी पार्टी से 2022 दादरी विधानसभा सीट के प्रबल दावेदारो में…

तिलपता में पीडीए जन पंचायत हुई जिसमे दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ली

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी समाजवादी पार्टी द्वारा तिलपता गांव में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं का उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है। सरकार देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। भाजपा सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। वह धर्म…

महिलाओं की ताकत से पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि माताओं और बहनों की शक्ति ही उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। पीएम मोदी ने वाराणसी के संपूर्णानंद मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान विपक्ष को इस बात के लिए आड़े हाथ लिया कि तीन दशक तक इस बिल को लटकाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों की एकजुटता और उनकी ताकत के कारण आज राजनीतिक पार्टियां कांप रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का शुभारंभ किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना’ आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इससे भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को नया मंच मिलेगा। आने वाले समय में अपने हस्तशिल्पियों और कारीगरों के बल पर भारत एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ‘वोकल फार लोकल’ को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम है। सीएम योगी ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सृष्टि के…

प्रवीन भाटी बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अनुमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गांव तिलपता निवासी प्रवीन को दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रवीन भाटी ने कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद गौतम बुद्ध नगर के दौरे के दौरान उन्होंने दर्जनों युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी…

जाने, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा कौन -कौन से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

लखनऊ। मंत्रिपरिषद ने जनपद झांसी के 33 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के गठन हेतु प्रस्तुत अधिसूचना के आलेख को अनुमोदित कर दिया है। उत्तर प्रदेश में इसके पूर्व वर्ष 1976 में एक नए शहर नोएडा के गठन का निर्णय लिया गया था। 47 वर्षों के बाद एक नए शहर की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बुन्देलखण्ड के बहुआयामी विकास को तेज गति मिलेगी।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट में नई मांग के रूप में प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गोरखनाथ मंदिर परिसर की मिट्टी से भरा कलश भाजपा महानगर इकाई को सौंपा

भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2047 मेंजब देश आजादी का शताब्दी महोत्सव महोत्सव मना रहा होगा तब हर राष्ट्रभक्त भारतीय के मन में भारत को समर्थ, सशक्त और दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखने की इच्छा होगी। हर भारतीय देश को दुनिया का नेतृत्व करते हुए देखने की इच्छा रखता है। सीएम योगी ने ये बातें शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मेरी माटी मेरा देश कार्य्रकम के…