रोहित शेखर तिवारी की मौत की जिम्मेदार है उनकी पत्नी अपूर्वा


नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हुई संगीन परिस्थितियों में मौत की गुथी सुलझ गयी है | शुरू से ही पुलिस का शक घर के लोगो पर था जिसका अब सीधा जवाब पुलिस को मिल गया है |
रोहित शेखर के क़त्ल की चल रही मिस्त्री अब सुलझ गयी है| पुलिस के द्वारा पूछताछ में रोहित की पत्नी का बार बार बयान बदलने पर पुलिस को पहले से ही शक हो गया था | जिसके चघळते पुलिस ने रोहित की पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर सच उगलवा ही लिया |
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में अपूर्व ने बताया की जिस रात रोहित की मौत हुई उसी रात उनका झगड़ा भी हुआ जिसमें रोहित और अपूर्वा में हाथापाई भी हुई जिसमे अपूर्वा ने रोहित का गला दबा कर रोहित को मार डाला | अपूर्वा के मुताबिक उस वक्त दोनों ही एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे थे | पुलिस के मुताबिक रोहित की मौत के बाद अपूर्वा ने अपना फ़ोन फॉर्मेट कर दिया और बाकि सारे सबूत छुपाने की कोशिश भी की | आपको बता दे की 15 अप्रैल की रात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के लड़के रोहित शेखर तिवारी की मौत नई दिल्ली स्थित घर में हुई थी |

Related posts

Leave a Comment