महेश शर्मा को नहीं मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह

कपिल चौधरी

गौतमबुद्धनगर: मोदी मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है इस लिस्ट में कही भी गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा का नाम नहीं है| केंद्रीय मंत्री की लिस्ट में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा का नाम न होने से अब यह अनुमान लगाया जा रहा है की आने वाले समय में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है | आपको 2014 -2019 में सांसद डॉ. महेश शर्मा केंद्रीय मंत्री का पद हासिल कर चुके है | पर इस बार यह मौका गाज़ियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह को मिला है | सूत्रों के मुताबिक पता चला है की जब बुधवार को पीएमओ की तरफ से फ़ोन पर सुचना ना आने पर महेश शर्मा गुरुवार को सुबह ही दिल्ली भी पहुँच गए थे | साथ ही बता दे की महेश शर्मा ने 8,30,812 वोट हासिल करके अपने विपक्षी सतवीर नागर व कांग्रेस प्रताक्षी डॉ अरविन्द कुमार सिंह को पीछे छोड़ते हुए गौतमबुद्धनगर सांसद में अपनी जगह बनाई है |

Related posts

Leave a Comment