कपिल(ग्रेटर नॉएडा)
Maruti Suzuki ने Ertiga का S-CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह एक MPV है जिसमें आपको 26.08 किलोमीटर का माइलेज मिलता है। इस गाड़ी में एक साथ 7 लोग बैठ सकते हैं। Ertiga के S-CNG वेरिएंट फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने मारुति सुजुकी ने Ertiga VXi CNG BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपये रखी है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Ertiga कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मल्टी परपज व्हीकल्स में से एक है। भारतीय बाजार में इसे अब तक 5.28 लाख ग्राहकों ने खरीदा है।