जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक : चौधरी प्रवीण भारतीय

बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद ब्लाक के गांव गोधाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर ब्लाक जहांगीराबाद कार्यकारिणी का विस्तार किया, भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठक जहांगीराबाद नगर अध्यक्ष सोनू कौशिक के नेतृत्व में की गई
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के ब्लॉक जहांगीराबाद के गांव गोधाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया गया उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा की ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए आस लगाए बैठे हैं लेकिन पिछले लंबे समय से मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि संगठन की ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण राघव को ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष संदीप चौहान को एवं ब्लॉक सचिव योगेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक के गांव गोदाना का ग्राम अध्यक्ष विपिन चौहान को एवं उपाध्यक्ष मिंटू चौहान को दिया
वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहां की जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है उस जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे
इस दौरान सोनू कौशिक सुनील राघव शरद कौशिक लोकेश ठाकुर सुमित ठाकुर हितेश चौहान राजवीर सिंह चौहान रविंद्र सिंह ठाकुर संदीप सिंह योगेंद्र सिंह धीरज सिंह ज्ञानेंद्र सिंह विवेक कुमार अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment