करप्शन फ्री इंडिया संगठन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष बने अजय उपाध्याय।

एटा: भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संगठन कोर कमेटी सदस्य संजय भैया के नेतृत्व में जनपद एटा में कचहरी रोड पर संपन्न हुई बैठक में अलीगढ़ मंडल एवं जिला एटा की कार्यकारिणी का विस्तार किया
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को बुलंद करते हुए जनपद एटा में लोगों को जागरूक किया। राक्षस रूपी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अलीगढ़ मंडल का अध्यक्ष अजय उपाध्याय को एवं कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार पाठक को एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उमाकांत चतुर्वेदी को जिला अध्यक्ष एवं अश्वनी दीक्षित को जिला कार्यकारी अध्यक्ष एटा नियुक्त किया गया
संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया ने कहां प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूक अभियान चलाकर प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य नीति एक समान करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
वही नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है उस जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा एवं संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाएंगे
इस दौरान संगठन की कोर कमेटी के सदस्य बलराज हूण संजय भैया राकेश पंवार संदीप भाटी मनीष शुक्ला अनू्ज उपाध्याय रितिक पाराशर अमन उपाध्याय आसिफ खान राहुल उपाध्याय बॉबी गुर्जर ममता उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment