केंद्र सरकार द्वारा महिलाओ को तोहफा।

दिल्ली एनसीआर (शालू शर्मा) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओ को उपहार देने की घोषणा की गयी। सरकार द्वारा महिलाओं को सभी संरक्षित स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश करने की अनुमति दी गयी है। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं को उनके आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक शक्ति का एहसास दिलाता है। एएसआई (ASI) के ज्वाइंट डायरेक्टर (मॉन्यूमेंट्स) एम. नांबिराजन जनरल ने एक आदेश जारी किया जिसमे कहा गया कि संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिलाओं को मुफ्त प्रवेश की अनुमतिदी जाएगी।एएसआई के तहत केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक है। प्रवेश के लिए महिलाओं को टिकट बुक करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मोके पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते है व महिलाओ को सम्मानित भी किया जाता है।
इसके आलावा एएसआई (ASI ) की निदेशक (मॉन्यूमेंट द्वितीय) डॉ. अरविन मंजुल द्वारा एक और बयां जारी किया गया जिसमे वर्ल्ड हेरिटेज डे के मोके पर पर भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Related posts

Leave a Comment