सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की टीम ने मिलकर जिलाधिकारी सुहास एल वाई को दी शुभकामनाएं।


ग्रेटर नॉएडा | कपिल कुमार :

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर सुहास एल वाई का चयन जापान के टोक्यो में हो रहे ओलम्पिक में बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता के लिए किया जाना जनपद वासियों के लिये गर्व की बात है । उनके चयन पर खुशी जताते हुए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की टीम ने संस्थापक डा राहुल वर्मा के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी सुहास एल वाई से मिलकर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय का टोक्यो ओलम्पिक के लिए चुना जाना जनपद के लिए गर्व की बात है। वहीं जिला खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सती सुरेश कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय का चयन जनपद की प्रतिभाओं का मनोबल बढाने का कार्य करेगा।

नोएडा महानगर अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि जिलाधिकारी महोदय ओलम्पिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर देश एवं जनपद का नाम रौशन करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, शर्मिष्ठा शाह, अंजू ओझा, विकास पायलट और चंचल त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाचार पत्र समाज और समाज के लोगों के लिए काम करता है जिनकी कोई नहीं सुनता उनकी आवाज बनता है पत्रकारिता के इस स्वरूप को लेकर हमारी सोच के रास्ते में सिर्फ जरूरी संसाधनों की अनुपलब्धता ही बाधा है हमारे पाठकों से इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें और शेयर करें

Related posts

Leave a Comment