अदिति सिंह पर हमले के बाद मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश: मंगलवार को हुए अदिति सिंह पर हुए हमले की खबर से गुस्साई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंच गई हैं | प्रियंका गाँधी बुधवार को रायबरेली के तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची और कार्यकर्ताओं से बातचीत की |
क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हमले के बाद रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गाड़ी से निकालकर मारा, हम इस मामले को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक ले जायेंगे |
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को गांधी परिवार की करीबी माना जाता है | अदिति सिंह पर यह हमला लखनऊ से रायबरेली लौटते समय हुआ |
साथ ही आपको बता दे की अदिति सिंह ने आरोप लगाया कि यह हमला जिला पंचायत प्रमुख अवेधश सिंह के इशारे पर किया गया है |

Related posts

Leave a Comment