करप्शन फ्री इंडिया संगठन के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने,बलराज हूण।

बिलासपुर: बिलासपुर स्थित एचएस गार्डन के प्रांगण में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य कई जनपदों के कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया बैठक में संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता जसवंत भाटी एवं संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने किया

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि बिलासपुर स्थित कार्यालय पर प्रदेश के कई जनपदों से आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न की गई जिस बैठक में संगठन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन के हो वरिष्ठ कार्यकर्ता बलराज हूण को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार होगा।
वही नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूं ने कहा जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है उस जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा।उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन चलाकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इस दौरान संस्थापक सदस्य आलोक नागर संजय भैया प्रेम प्रधान कैलाश भाटी अजय नागर हरेंद्र कसाना राकेश नागर रिंकू बैंसला अरुण नागर एलकार प्रधान धर्मवीर नागर विजयपाल शास्त्री प्रेमराज भाटी आदेश पहलवान सुशील भाटी लोकेश राठी शिवकुमार कसाना एडवोकेट कुलदीप बिजेंद्र प्रधान पप्पी बैसोया सतीश शर्मा धर्मवीर भाटी सरजीत मंडार धीरज बंसल ठा.बृजपाल भाटी शहीद सैफी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment