करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने भरी भ्र्ष्टाचार के खिलाफ हुंकार

बिलासपुर– सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा जिला सरंक्षक संजय भैया तुगलपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन व विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य विचारक पूर्व महानिदेशक डॉ शीतला प्रसाद,पूर्व मेजर युद्धवीर सिंह शिशोदिया व कर्नल एम.एस. नागर रहे।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन में संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश के कई जनपदों से सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मलित हुई।उन्होंने बताया कि विचारकों द्वारा कार्यकर्ताओ को देश हित मे कार्य करने व भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के ऊपर संबोधित किया।मुख्य अतिथि डॉ शीतला प्रसाद ने बताया कि आज के युग मे युवा पैसे के पीछे भाग रहे है देश हित मे कोई कार्य नही कर रहा है अतः संगठन के कार्यकर्ताओं को भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिये।पूर्व मेजर युद्धवीर ने कहा कि आज भारत भ्र्ष्टाचार की आग में तप रहा है जिसमे युवा अगर संकल्प ले तो देश से भ्र्ष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सकता है।इस मौके पर कर्नल एम.एस. नागर ने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन समाजहित मे गरीब,मजदूरो की लड़ाई लड़ रहा है।संगठन को ऐसे ही देशहित में कार्य करते रहना चाहिए।मुख्य वक्ता डॉ दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में युवा कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि उन्हें सुभाष चंद्र बोस जैसे देशभक्त से प्रेरणा लेकर देश व समाज के लिए कार्य करना चाहिए।
जिला सरंक्षक संजय भैया तुगलपुर ने बताया कि आज जिलेभर से कई लोग संगठन से जुड़े।जिन्हें जल्द ही मीटिंग करके उन्हें जिला कार्यकारिणी में सम्मलित किया जाएगा। 
इस दौरान मुख्य अतिथि मुन्नीलाल नागर , आलोक नागर,जतन भाटी, जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, सतेंद्र त्यागी, जगन प्रधान, अरुण नागर, मनीष भाटी,रोहताश कनारसी, राजेन्द्र आर्य,सुबोध, दिनेश भाटी,परविन्द्र तंवर, संजय,रविन्द्र,जगपाल, राकेश नागर, केशाराम नागर, इंद्रजीत,मोहित नागर, सौरभ, अभिषेक, देवेश भाटी,हरेन्द्र कसाना,राहुल,गजेंद्र भाटी,कपिल तोगड, चंचल जैन आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment