जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बीएन सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए की समीक्षा बैठक

गौतमबुद्धनगर : जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए राज्य स्तरीय सब समूह/टास्क फोर्स से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों का गुणवत्ता पूर्वक क्रियान्यवन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा की सभी सरकारी एवं सार्वजनिक कार्यस्थलों पर विशाखा समिति गठित करने की कार्यवाही को सुनिश्चित किया जाये। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोका जा सकें और जिससे उन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षात्मक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा एवं सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाये। समाज में शिक्षा, रोजगार, आदि क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में क्षमता निर्माण के लिए दक्षता विकास कार्यक्रम शुरू किये जाये।
श्री सिंह ने कहा कि कुपोषण से ग्रस्त शिशुओं एवं महिला के सम्बन्ध में चलाये गये कार्यक्रम के अनुसार उनको पोषण आहार उपलब्ध कराना तथा कुपोषित शिशुओं का चिन्हाकिंत करके उस क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जाना, महिलाओं के साथ घरेेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, भेदभाव रोकना एवं समानता का अधिकार देना, गर्भवस्था के दौरान लिंग का जांच पर प्रतिबंध लगाना, लैगिंग भेदभाव, लैंगिंग असमानत एवं बाल विवाह को रोकना, नशीली दवाओं के उपयोग पर रोकथाम, यह तभी संभव है जब समाज में महिलाएं एवं बालिका जागरूक होंगी। इसके लिए जागरूकता अभियान को सभी अधिकारियों के द्वारा व्यापक स्तर पर चलाकर पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाये। इसके लिए सम्मानित महिलाओं के द्वारा सभी सरकारी एवं सार्वजनिक कार्य स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी, एनजीओ, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों एवं स्वयं सहायता समूह में जागरूक कार्यक्रम का आयोजन अपने अपने स्तर से कराया जाये ताकि सभी वर्ग की महिलाओं को समानता का अधिकार एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की नीतियों प्रवर्तनीय कानून का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर हो सके। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी एवं संबंधित अधिकारीगण द्वारा भाग लिया गया-जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।

Related posts

Leave a Comment