परिवार विवाद सुलह केंद्र की स्थापना, कुछ परिवार टूटने से बच सकते है।

ग्रेटर नोएडा: आज कल परिवारों का टूटना आम बात हो गई है। छोटे-छोटे पारिवारिक विवाद को लेकर लोग थानों में पहुंच जाते हैं। झगड़े के सबसे अधिक मामले पति पत्नी के बीच के होते हैं। इस तरह की खबरें हर रोज सामने आती हैं। ऐसे में परिवारों को बचाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने परिवार विवाद सुलह केंद्र के रूप में बड़ा कदम उठाया है। शारदा विश्वविद्यालय एवं गौतमबुद्ध नगर पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली में परिवार विवाद सुलह केंद्र की स्थापना वीडियो कान्फ्रेंससिगं के माध्यम से की गई।
शारदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पी के गुप्ता ने बताया कि विधिक एवं सामाजिक परिवेश में यह केन्द्र काफी सहायक सिद्ध होगा। जिसमें शारदा विश्वविद्यालय के विधि, सोसोलोजी एवं मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर अपना योगदान करेंगे। गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि पारिवारिक सुलह केन्द्र के खुलने से न्यायालय एवं पुलिस विभाग पर भार कम होगा और समयानुसार लोगों को सहायता प्राप्त हो सकेगी। वहीं डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि इस केन्द्र के खुलने से परिवारों में विवादों की संख्या में कमी लाई जा सकेगी और परिवारों के विघटन को रोका जा सकेगा। जनपद के लोगों के लिए यह केन्द्र बहुत सहायक साबित होगा। इस केंद्र के द्वारा हम परिवार में हो रहे विवाद को सकारात्मक रूप से समाधान कर पाएंगे। और इस तरह के परिवार विवाद सुलह केंद्र देश के अन्य हिस्सों में भी खुलने चाहिए।

Related posts

Leave a Comment