प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चलते सभी राजनैतिक पार्टी के बीच मौहाल गरम चल रहा है | यहाँ तक की कुछ पार्टियों के सदस्यों में आपसी अनबन भी चल रही है | जिसके चलते हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी इस्तीफा देने के बाद आज ही शिवसेना में शामिल होंगी | प्रियंका ने अपने इस्तीफे की बात को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया | प्रियंका ने अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए कहा पिछले कुछ हफ्तों में मुझे कई चीजों से ऐसा महसूस हुआ कि पार्टी में मेरी और मेरे कामों को महत्व नहीं दिया जा रहा है | प्रियंका ने यह भी कहा कि पार्टी की आधिकारिक ड्यूटी करते समय मेरे साथ कुछ सदस्यों ने बदसलूकी की और यह बात पार्टी के सदस्यों को पता चलने के बावजूद इतने गंभीर मामले को भी पार्टी ने केवल इसलिए नजरअंदाज कर दिया क्योंकि चुनाव पर इसका बड़ा असर पड़ता | इस अपमान के बाद मैं इस सफर को खत्म करना चाहती हूं |

Related posts

Leave a Comment