बेकसूर पुरुषों को सता रहे महिला कानून

Edited by (Mansi-Greater Noida)


पुरुषों के खिलाफ महिला कानूनों के गलत प्रयोग पर रोक लगाने और पुरुषों को पीडित करने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर गैर सरकारी संगठन पुरुष आयोग ने सोमवार को संसद भवन के बाहर प्रदशि॔त किया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने सरकार से पुरुष आयोग के निर्माण की मांग की।

नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के लिए महिला आयोग बनाया गया है | पुरुषों की परेशानियों को सुनने के लिए पुरुष आयोग का निर्माण होना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पुरुष आयोग की मांग वाले बैनर लेकर नारेबाजी की।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका और उन्हें संसद भवन के सामने से हटाया। और कहा कि हमारा कानून लिंग के आधार पर पुरुषों के साथ भेदभाव करता है।
महिलाएं अपने हित के लिए बने कानूनों का गलत प्रयोग करके पुरुषों को पीड़ित कर रही हैं।

समाज में लिंग के आधार पर समानता लाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए समान अधिकार वाले कानून अनिवार्य हैं। ऐसा न होने से कई पुरुष बेवजह गलत मामलों में फंसाए जा रहे हैं और कानून भी उनकी कोई दलील नहीं सुनता |

Related posts

Leave a Comment