महिलाओं के लिए पिंक शौचालय शुरू,मुफ्त मिलेंगी सुविधाएं।

विकास (ग्रेटर नॉएडा)

नोएडा के सेक्टर-50 में बृहस्पतिवार को नए बने पिंक शौचालय का उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया। यह शौचालय केवल महिलाओं के लिए होगा। यहां कई सारी सुविधाएं मुफ्त दी गई हैं।
इसके अलावा 30 सितंबर तक 10 और पिंक शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे। सीईओ ने बताया कि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यह शौचालय खुलेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी ही इसका रखरखाव करेगी। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के उपाय भी यहां किए जाएंगे।

नोएडा में यह पहला प्रयास है और इसी तर्ज पर 10 और पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। पिंक शौचालय उन्हीं क्षेत्रों में बनाए जाएंगे, जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा से ज्यादा होता है।

इसके लिए प्राधिकरण ने सर्वे किया था और इसी आधार पर 11 शौचालयों के निर्माण की बात की गई थी। इनमें से पहले पिंक शौचालय की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई।

Related posts

Leave a Comment