मौसम में आज से नरमी, इन जगहों पर बारिश के आसार…

कई दिनों से रेकॉर्ड बना रही गर्मी गुरुवार से लोगों को राहत देना शुरू कर रही है। देशभर में आज मौसम थोड़ा सुहाना रहा। दिल्ली-एनसीआर में रात से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं जिसने गर्मी को जैसे गायब कर दिया। मौसम की यह करवट पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है। अब कल से बारिश की संभावना है।
राजधानी दिल्ली की। यहां आज बारिश के पूरे आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तर रहेगा। फिलहाल तापमान 31 डिग्री के आसपास है। राजस्थान के ज्यादातर शहरों (जयसलमेर, जयपुर, नागौर) में गर्मी बनी रहेगी, वहां गर्म हवाओं का प्रकोप लोगों को झेलना होगा। हरियाणा के फरदीबाद, पलवल में आसमान में सूरज मुश्किल से ही दिखाई देगा। यहां भी बारिश के आसार।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिलहाल लू चलती रहेगी। लखनऊ में बारिश की संभावना। इसके आगे इलाहाबाद, वाराणसी में भी गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी। बिहार के पटना में आसमान साफ रहेगा। मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल सूरज निकला रहेगा।

Related posts

Leave a Comment