‘वार’ मूवी में छाया नॉएडा का लड़का “रवि अवाना”

गौतम बुध नगर(कपिल कुमार ) : फिल्म वार देखी है अपने तो उसमें विलेन की भूमिका निभा रहे बशीर हासिब की दमदार भूमिका भी देखी होगी। बशीर कोई और नहीं आपके शहर नॉएडा के अट्टा गांव के रहने वाले रवि अवाना हैं। वह मॉडलिंग के बाद साउथ की फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। वहां कामयाबी के बाद उन्हें बॉलीवुड में इंट्री मिली है। हीरो रितिक रोशन और टाइगर श्राफ के साथ रवि की भूमिका को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अट्टा गांव निवासी सत्यप्रकाश अवाना के पुत्र रवि अवाना जाना पहचाना चेहरा हैं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाले रवि ने देश की जानी मानी कई कंपनियों का विज्ञापन किया है। मनीष मल्होत्रा जैसे डिजाइनर के लिए फैशन शो में हिस्सा लिया। 2013 में ग्लेडरेग्स मैनहंट एंड मेगा मॉडल कांटेस्ट में विनर बने। इसके बाद साउथ की फिल्म आईएसएमएस में अभिनय किया। साउथ की ही फिल्म कृष्णार्जुन युद्धम में मुख्य विलेन की भूमिका खूब सराही गई। वहीं 2019 में विश्वासम फिल्म के जरिये छाए रहे।
क्षेत्र को लोगो को रवि पर गर्व है। वह इन दिनों रवि मुंबई में हैं, गांव आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment