श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा सिंह ने धन संग्रह हेतु ग्रेटर नोएडा में किया जन संपर्क

ग्रेटर नोएडा (अशोक): अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के भव्य मन्दिर निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा सिंह ने धन संग्रह करने के लिए आज ग्रेटर नोएडा सेक्टरो गली मोहल्ले में जन सम्पर्क किया गया जन सम्पर्क के दौरान काफी संख्या में महिला मोर्चा की नेत्री साथ में उपस्थित रहीं अपर्णा सिंह ने ग्रेटर नोएडा के सभी निवासियों से आग्रह किया है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर के निर्माण में सभी लोग सहयोगी बने मन्दिर निर्माण के लिए यथा सम्भव धन राशि दे कर भगवान के मन्दिर निर्माण में सहयोगी बने जन सम्पर्क के दौरान भारती जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपर्णा सिंह ने लोगों को जागरूक किया कि राम मन्दिर निर्माण के लिए जल्द ही धन संग्रह करने का कार्य शुरू किया जायेगा और राम भक्तो के द्वारा बिना किसी भेद भाव व अपने सामर्थ के अनुसार धन राशि दे कर उसकी रसीद जरूर लें जिससे आप सभी को भी गर्व महसूस हो कि हमनें भी श्री राम जी के मन्दिर निर्माण में अपना सहयोग दिया और उन्होंने कहा कि राम मन्दिर हम सब का मन्दिर है इस मौके पर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित रही

Related posts

Leave a Comment