लोक सभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में एक केंद्र शासित प्रदेशों सहित कुल 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में सुबह सात बजे से मतदान होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा।
वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान होगा। जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं।
दूसरे चरण के चलते सभी मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्सुकता दिख रही है | जिसके चलते सुबह आठ बजे तक लगभग 6 .76 फीसद वोटिंग हो चुकी है। युवाओ में भी काफी जोश दिख रहा है |
आपको बता दे की इस चरण में एक केंद्र शासित प्रदेशों सहित कुल 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके पहले, दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद कर दिया गया है | तमिलनाडु में चुनाव तीसरे चरण में होंगे |
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.