आज यमुना प्राधिकरण में 73वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इन्होंने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया ।अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस के दूबे ने सुभाष चन्द्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी दी। 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तक एवं 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों और इसके इतिहास क्रम की जानकारी दी। श्री भाटिया ने गत 72 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि के बारे में विस्तार से बताया। इन्होंने जेवर एयरपोर्ट से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की भी चर्चा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए तथा बच्चों को मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया।
Discover more from Noida Views
Subscribe to get the latest posts sent to your email.