राम भक्तिमय हुई रावण जन्म स्थली बिसरख धाम।

ग्रेटर नॉएडा : बिसरख धाम में 5 अगस्त 2020 भाद्रपद कृ० पक्ष की द्वितीया शुभ दिवस बुधवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन महोत्सव को रावण जन्म स्थली बिसरख धाम में मानव कल्याण दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर श्री राम मंदिर के निर्विघ्न निर्माण हेतु विशेष यज्ञ का आयोजन प्रात: 9 बजे से बिसरख धाम आश्रम में किया गया। राम नाम संकीर्तन एवं संध्या काल में दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।
बिसरख धाम के समस्त निवासी श्री राम मंदिर के निर्माण से बहुत हर्षित है इसके चलते रावण जन्म स्थली की पवित्र माटी भी भूमि पूजन व मंदिर निर्माण हेतु अयोध्या भेजी गयी थी। क्योंकि श्री राम और रावण का अंतरात्मा व पूर्व भक्ति से विशेष गूढ़ सम्बंध था।
बिसरख धाम के संस्थापक एवं हिन्दू रक्षा सेना (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य अशोकानंद महाराज ने देश विदेश के सभी भगतों से श्री राम मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया है। व इस महा उत्सव को सभी अनुयायी से शांति सद्भाव से मनाने की अपील की।
विश्व महामारी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में केवल गणमान्य लोग ही उपस्तिथ रहेंगे।बाक़ी सभी बिसरख धाम निवासियों ने घर पर रह कर ही उत्सव मनाया। इस विशेष अवसर पर हरिद्वार से पधारें महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू रक्षा सेना (भारत) भी यज्ञ में सम्मिलित हुए उन्होंने कहा अब भारत के और भी मंदिरों को मुक्त कराने का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जायेगा ।
इस अवसर पर पंडित लेखराज शर्मा अजय प्रधान जी रामवीर शर्मा गोपाल शर्मा संदीप शर्मा पुरन गोतम एडवोकेट हरीश वर्मा नरेंद्र भाटी सुशीला शर्मा कृष्णा शर्मा कमलेश शर्मा अमृता शर्मा मीनाक्षी शर्मा संजू शर्मा तनिया शर्मा दीपांशु शर्मा सन्नी शर्मा देव तनुज़ शर्मा लव शर्मा विशाल शर्मा सोनू शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment