गाँवो की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराना संगठन का प्रमुख उद्देश्य : प्रवीण भारतीय

दनकौर- बुधवार को दनकौर ब्लॉक के बरसात गांव में ग्रामीणों द्वारा करप्शन फ्री इंडिया संगठन की समस्त टीम को फूल मालाओं व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
बरसात गाँव निवासी रविन्द्र नागर ने बताया कि आज गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की सम्पूर्ण टीम का फूल मालाओं से स्वागत किया।उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से बरसात गांव में मुख्य रास्ते पर पानी भरा होने के कारण लोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता था। पानी की समस्या के इस मुद्दे को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ प्रवीण भारतीय ने प्राधिकरण के समक्ष उठाया था। जिसके पश्चात प्राधिकरण द्वारा इस समस्या का समाधान किया गया। इसीलिए आज ग्रामीणों ने एक बैठक करके करप्शन फ्री इंडिया संगठन की सम्पूर्ण टीम का फूल-मालाओं से व पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार समाजहित में कार्य कर रहा है। संगठन के द्वारा क्षेत्र के सभी गांवों की बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उसका निवारण करा रहा है और लगातार कराता रहेगा।
इस दौरान संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया प्रेम प्रधान अरुण नागर रिंकू बैसला अजय नागर नीरज भाटी लोकेश राठी रविंद्र नागर हरेंद्र गुर्जर धर्मपाल सिंह राजेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment