पूर्व PM Deve Gowda ने की PM Modi की सराहना, बताया देश का सबसे बड़ा नेता

PM Deve Gowda

पूर्व PM Deve Gowda: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान Deve Gowda ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने PM Modi को देश का सबसे बड़ा नेता करार दिया और कहा कि उनके विशाल प्रशासनिक अनुभव के चलते ही वह देश को कुशलता से चला सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।

पूर्व PM Deve Gowda  ने विपक्ष के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार पर सांप्रदायिकता और संघीय ढांचे को कमजोर करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि जब PM Modi को तीसरे कार्यकाल में पूर्ण बहुमत नहीं मिला, तब भी क्षेत्रीय दलों ने उनका समर्थन किया, जिससे यह साबित होता है कि उनके नेतृत्व में देश स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की सराहना करते हुए कहा कि इसमें मध्यम वर्ग, युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, जो देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

पूर्व PM Deve Gowda ने किसानों और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए घोषित वित्तीय सहायता पर भी चर्चा की और विपक्ष की आलोचनाओं को अनुचित बताया। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में PM Modi का कार्यकाल भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होंने कई अहम फैसले लिए, जिनमें राजस्थान के जाट समुदाय को आरक्षण देना शामिल था। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बेंगलुरु में पानी की कमी की समस्या उठाई और कहा कि इस गंभीर मुद्दे का समाधान केवल प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं।

Also Read: https://noidaviews.com/2025/02/06/noida-greater-noida-stuck-housing-projects-in-noida-greater-noida-may-get-relief/

Also Read: https://noidaviews.com/2025/02/06/preparation-for-world-class-ground-transportation-center-at-noida-international-airport/


Discover more from Noida Views

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related posts

Leave a Comment