आम महोत्सव का होगा आयोजन

Edited by (Teekam-Greater Noida)
पर्यावरण संरक्षण दल(पसंद) संस्था हर साल की भांति इस बार भी ग्रेटर नोएडा में आम महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन 14 जुलाई 2019, दिन रविवार को अल्फा- 1 के सामुदायिक केंद्र में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा। इस आयोजन का उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री भारत भूषण त्यागी (जैविक कृषक) करेंगे। यह आयोजन पूर्ण रूप से जैविक तौर पर उगाए गए आमो का होगा ।इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के स्थानीय जैविक आमों की किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और साथ ही साथ वो बिक्री के लिए भी उपलब्ध होंगे ।आम के अलावा आम से बने उत्पादों का भी प्रदर्शन और बिक्री होगी। पर्यावरण संरक्षण दल के संस्थापक टीकम सिंह ने बताया की संस्था का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है और साथ ही साथ किसान को भी जागरूक करना है कि वह प्राकृतिक रूप से कृषि करे ताकि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।