आम महोत्सव का आयोजन हुआ

ग्रेटर नोएडा : पर्यावरण संरक्षण दल(पसंद) संस्था ने हर साल की भांति इस बार भी ग्रेटर नोएडा में आज आम महोत्सव का आयोजन कराया। यह आयोजन अल्फा- 1 के सामुदायिक केंद्र में हुआ। इस आयोजन का उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री भारत भूषण त्यागी (जैविक कृषक) व डॉ रविन्द्र कुमार ने किया। यह आयोजन पूर्ण रूप से जैविक तौर पर उगाए गए आमो का रहा,जिसमें,लंगड़ा,आम्रपाली,रामकेला,दशहरी,चौंसा इत्यादि विभिन्न प्रकार के स्थानीय जैविक आमों की किस्मों का प्रदर्शन किया गया।आम के अलावा जैविक सब्जियो का भी प्रदर्शन किया।
पर्यावरण संरक्षण दल के संस्थापक टीकम सिंह ने बताया की संस्था का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है और साथ ही साथ किसान को भी जागरूक करना है कि वह प्राकृतिक रूप से कृषि करे ताकि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
आयोजन में ग्रेटर नोएडा के हजारो लोग आये और आम महोत्सव का आनन्द लिया।