दिल्ली मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 59 लाख यात्रियों ने किया सफर…

 दिल्ली मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड,  59 लाख यात्रियों ने किया सफर…

विकास(ग्रेटर नॉएडा)

दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को लेकर फिर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड बना है। यात्रियों के लिए पसंदीदा बनी मेट्रो में आए दिन यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने ट्वीटर हैंडल पर दैनिक यात्रियों के आंकड़े साझा किए गए हैं। इसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो में 29 जुलाई 2019 को कुल 59,05,431 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है।

दिल्ली मेट्रो सेवा का विस्तार हो गया है, ऐसे में नेटवर्क दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों में भी फैल गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा करना आसान और अधिक सुविधाजनक हो गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि दिल्ली को अपनी मेट्रो से प्यार है।

Kapil Choudhary

Leave a Reply

%d bloggers like this: