पसंद संस्था ने अनिल पोददार को बनाया बिहार राज्य का संयोजक।

मानसी। गौतमबुद्धनगर
पर्यावरण संरक्षण दल (पसंद) संस्था ने अपना विस्तार करते हुए बेगुसराय निवासी अनिल पोददार को बिहार राज्य का संयोजक नियुक्त किया।संस्था के संरक्षक डॉ.दीपक कुमार शर्मा ने अध्यक्ष टीकम सिंह,सचिव गजेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष कपिल की मौजूदगी में अनिल पोददार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
डॉ शर्मा ने बताया कि संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।इसी के तहत आज बिहार में संस्था का विस्तार किया गया ताकि बिहार में भी पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जा सके।
अनिल पोद्दार ने कहा कि यदि हमने आज पर्यावरण को संरक्षित नही किया तो फिर हमारी आने वाली पीढी ऑक्सीजन के सिलेंडर अपनी कमर में लटकाकर चलने को मजबूर हो जायेंगे इसलिए मैं संस्था से जुडा हूं ताकि बिहार राज्य में हो रहे पर्यावरणीय खतरे से निबटा जा सके।जीवन अनमोल है और इसके बेहतर करने के लिए स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता होती है और उसके लिए जो भी जरुरी कदम होंगे वो हम बिहार में संस्था की मदद से उठायेंगे।
