हरिद्वार : आज गंगा में प्रवाहित की जाएंगी स्व. अरुण जेटली की अस्थियां, ये नेता रहेंगे मौजूद

 हरिद्वार : आज गंगा में प्रवाहित की जाएंगी स्व. अरुण जेटली की अस्थियां, ये नेता रहेंगे मौजूद

(Edited By- Mansi)

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज दोपहर साढ़े बारह बजे हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। इस दौरान भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि परिजन अरुण जेटली की अस्थियों को लेकर दोपहर करीब 12:30 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर आएंगे। जहां भाजपा प्रदेश नेतृत्व और जिला इकाई की तरफ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक सहित कई नेता मौजूद रहेंगे

Kapil Choudhary

Leave a Reply

%d bloggers like this: