अब Google map आपके सफर को बनाएगा और आसान…

गूगल मैप्स इस समय हमारी जरूरत बन गया है। कई बार रास्ते भटका देते हैं तब डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए स्मार्ट फोन में मौजूद गूगल मैप ही सहारा बनता है। लोगों में गूगल मैप की जरूरत को समझते हुए गूगल अब अपने इस ऐप में नए फीचर को एड करने वाला है। इस फीचर की मदद से रास्ता और आसान होगा। इससे समय की बचत भी होगी। बताया जा रहा है कि गूगल मैप पर जल्द ही चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल्स भी नजर आएंगे। फिलहाल इस फीचर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही यह फीचर रोल आउट किया जाएगा।