कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन।

दिल्ली(महेश कुमार) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके बेटे फैजल पटेल ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट कर दी है। अहमद पटेल (71) को तकरीबन एक महीने पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।
अहमद पटेल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अहमद पटेल को अक्टूबर के पहले हफ्ते में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 18 नवंबर को उनकी बेटी ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनके पिता की हालत में कुछ सुधार हुआ है।