जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्फा वन पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्फा वन पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

गौतम बुद्ध नगर(अशोक तोंगड़) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी जी कि 7 मार्च को मेरठ में होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा कर निर्णय लिया गया 7 मार्च को मेरठ में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए जिला गौतम बुध नगर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मेरठ पहुंचेंगे।
जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है आदरणीय प्रियंका गांधी जी व आदरणीय अजय कुमार लल्लू जी दिन रात किसानों मजदूरों आम जनों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसीको लेकर किसानों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए आदरणीय प्रियंका गांधी जी 7 मार्च को मेरठ पहुंचेंगी। किसानों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए हमें उनका सहयोग कर 7 मार्च को होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाना है। इस मासिक बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर सेवादल उत्तर प्रदेश के महासचिव अशोक पंडित जिला उपाध्यक्ष शाहिद जिला उपाध्यक्ष पारुल चौधरी कोषाध्यक्ष हेमचनद नागर जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा जिला महासचिव सुमन भाटी जिला महासचिव चंद्रमल जीनवाल जिला सचिव राजेश बसु जिला सचिव रविंद्र जाटव सेवादल जिला अध्यक्ष वसील अहमद सेवादल शहर अध्यक्ष नीरज शर्मा प्रवीण शर्मा राहुल प्रधान रितेश मिश्रा कपिल भाटी आदि दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kapil Choudhary

Leave a Reply

%d bloggers like this: