नारी प्रगति संस्था ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाओ का संदेश दिया।

 नारी प्रगति संस्था ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाओ का संदेश दिया।

नॉएडा : नारी प्रगति संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सेक्टर 51 होशियारपूर मे पोलीथीन मुक्त अभियान चलाया जिसमें उन्होंने पोलीथीन हटाओ, कपड़े के थैले लाओ व महिलाओं को आत्म निर्भर बनाओ का संदेश दिया।

संस्था की उपाध्यक्ष नीशू गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में नोएडा अथॉरिटी से श्री एस. सी मिश्रा (डी.जी.एम पब्लिक हेल्थ) ने भी लोगों को कपड़े के थैले बाट कर उन्हें पोलीथीन के दुष्परिणाम बताते हुए इस्तेमाल ना करने के लिए प्रोत्साहित किया।

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी जी ने महिलाओं के हाथों से बने कपड़े के थैले लेने पर जोर दिया उन्होने समझाया कि इससे दो फ़ायदे होगे एक तो महिलाए सशक्त होगीं और दूसरा हमारा देश पोलीथीन मुक्त होगा जो पर्यावरण की दृष्टी से आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में संस्था के सर्फाबाद अध्यक्ष सोनू यादव, अंशु कुलश्रेष्ठ, मनिष गर्ग, अभिषेक मेहता आदि ने अपने विचार रखकर महिलाओं को जागरूक किया।

Kapil Choudhary

Leave a Reply

%d bloggers like this: