पीक आवर्स में पुलिस द्वारा जारी होगी नो एंट्री व्यवस्था।

नोएडा | शालू शर्मा
नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में नो एंट्री व्यवस्था जारी की जाएगी। इसमें पीक आवर्स में शहर में भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पुलिस द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। इस के लिए पुलिस द्वारा समय तय किया गया है। सुबह 7 से 11 बजे और शाम 5 से 7 के दौरान भारी और माध्यम वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। मंगलवार से पुलिस की ड्यूटी लगा दी गयी है। ट्रैफिक पुलिस की पूरी कोशिश है की नियम सख्ती से लागू हो। नो एंट्री के लिए 25 रास्ते चुने गए है जिनमे से नोएडा के 19 व ग्रेटर नोएडा और दादरी के 6 रास्ते है।
इस नियम की सूचना पुलिस ने शहर के सभी ट्रांसपोर्टर्स को दे दी है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे,दिल्ली नॉएडा बॉर्डर समेत अन्य स्थानों पे पुलिस की ड्यूटी लगा दी गयी है। साथ ही इन जगहों पे नो एंट्री के बोर्ड भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगवा दिए जायेंगे। इससे पीक आवर्स में लगने वाले जाम से लोगो को छुटकारा मिल सकेगा।