हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा दिल्ली निवास पर मृत पाए गए।

दिल्ली | श्रुति नेगी :
हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा कल दिल्ली में अपने आवास पर मृत पाए गए, पुलिस अब इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “वह अपने कमरे के अंदर लटके पाय गए, जो अंदर से बंद था। और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।” सांसद पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर अस्वस्थ थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सांसद के निजी सहायक ने सांसद को फ़ोन किया पर जब उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया तब उसके बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया गया। पुलिस टीम को तुरंत उनके आवास पर ले जाया गया और संसद के कमरे का दरवाजा पुलिस अधिकारियों द्वारा खोला गया, जिसके बाद उन्हें छत के पंखे से लटका पाया गया। राम सवरूप शर्मा दो बार के सांसद थे। वह 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उनकी मृत्यु की खबर के बाद, भाजपा ने कल सुबह अपने संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी थी।