किसान एकता संघ के नै प्रदेश अध्यक्ष बने अखिलेश प्रधान।

दनकौर | श्रुति नेगी :
दनकौर के कैम्प कार्यालय में आज किसान एकता संघ (Kisan Ekta Sangh) की बैठक हुई। यही बैठक राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह तथा संचालन कृष्ण नागर की अध्यक्षता में की गई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने यह बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए जतन सिंह भाटी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और अखिलेश प्रधान को प्रदेश अध्यक्ष कार्यवाहक नियुक्त किया।
जतन सिंह भाटी और अखिलेश प्रधान को किसान व संघटन के हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठां से काम करने की शपथ दिलाई गई है। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने कहा कि किसानो पर किसी भी तरह का शोषण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा और किसानो की आवाज जाएगी।
इस बैठक में सोरन प्रधान,गीता भाटी,देशराज नागर,राजेंद्र नागर,जगदीश शर्मा,श्री कृष्ण बैसला,पप्पू प्रधान,सतीश कनारसी,आलोक नागर, महेन्द्र कसाना,प्रमोद गुर्जर,अरविंद सैकेटरी,ब्रिजेश नवादा,प्रताप नागर,आंशु खान,बिज्जन नागर,मनीष नागर ,मास्टर इन्द्रपाल,राममेहर प्रधान सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।