आज से होगी दादरी में कुश्ती की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की शुरुआत।

दादरी | श्रुति नेगी :
कुश्ती (Wrestling) की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप (State Level Campionship) का आयोजन दादरी में रिठौरी स्तिथ किसान मजदुर आदर्श इंटर कॉलेज में किया जा रहा है। आज से कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुवात होगी। शुक्रवार को पहलवानों का पंजीकरण और वजन नापा गया था। इसी के साथ प्रतियोगियों का कोविद-19 टेस्ट (covid-19 test) की रिपोर्ट भी देखि गई थी। कॉलेज के प्रबंधक विदेश भाटी ने यह बताया है की इस प्रतियोगिता के लिए 10 ग्रुप बनाए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 400 पहलवानो ने हिस्सा लिया है।