यूपीएससी मेन (UPSC Mains) 2020 के नतीजे आए।

 यूपीएससी मेन (UPSC Mains) 2020 के नतीजे आए।

नई दिल्ली | श्रुति नेगी :

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने मंगलवार 23 मार्च को सिविल सेवा मुख्य 2020 परिणामों की घोषणा करी। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 8-17 जनवरी, 2021 से आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार शीघ्र ही शुरू होगा, और नई दिल्ली में यूपीएससी कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’) के चयन के लिए आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए ई-समन पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा और आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

Kapil Choudhary

Leave a Reply

%d bloggers like this: