यीड़ा का मास्टरप्लान बनाएगी लंदन की कंपनी

 यीड़ा का मास्टरप्लान बनाएगी लंदन की कंपनी

ग्रेटर नोएडा | शालू शर्मा :
लंदन की अर्नेस्ट एंड यंग कंपनी को यमुना अथॉरिटी का नॉलेज पार्टनर बनाया गया है। यह कंपनी कंपनी विश्व के सौ से अधिक देशो में अपनी सेवाएं देती है। प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशानुसार 2041 के मास्टरप्लान के लिए यमुना अथॉरिटी ने इस लंदन बेस्ड कंपनी को चुना है। अर्नेस्ट एंड यंग विश्व की सबसे बड़ी पेशेवर कंपनियों में से एक है और यह कंपनी साल 2041 के मास्टरप्लान बनाने वाली कंपनियों की रेस में शामिल थी। अलीगढ स्तिथ टप्पल में एक नया शहर विकसित करने के लिए इस लंदन बेस्ड कंपनी की सहयोगी कंपनी डिलोएट को डीपीआर (DPR) बनाने का काम मिला है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ (CEO) डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने कहा कि अर्नेस्ट एंड यंग के इस मास्टरप्लान में नॉलेज पार्टनर बनाने से इस एरिया को विश्वस्तरीय पहचान देने में मदद मिलेगी।

Kapil Choudhary

Leave a Reply

%d bloggers like this: