शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई मूल्यांकन फ्रेमवर्क लॉन्च किया।

नई दिल्ली | शालू शर्मा :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या सीबीएसई मूल्यांकन ढांचे की शुरुआत कर दी है। मंत्री ने इसे लांच करने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। इसे सीबीएसई और ब्रिटिश काउंसिल के “योग्यता आधारित शिक्षा परियोजना” के हिस्से के रूप में लांच किया गया। CBSE मूल्यांकन ढांचा कक्षा 6 से 10 में पढ़ाए जाने वाले विज्ञान, गणित और अंग्रेजी पाठों के स्तर को सुधारने के लिए शुरू किया गया था। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार किया गया है जो उच्च-क्रम सोच कौशल का उपयोग करके बच्चों को पढ़ाने पर केंद्रित है।
कक्षा 6 से 10 के छात्रों के लिए मूल्यांकन ढांचा NCERT पाठ्यक्रम और CBSE पाठ्यक्रम पर विकसित किया गया है। यह प्रणाली छात्रों को कलम और कागज परीक्षण के प्रयास में मदद करेगी। सीबीएसई की योग्यता आधारित शिक्षा परियोजना का उद्देश्य छात्रों में कौशल और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। नई प्रणाली कक्षाओं के अंदर छात्रों को प्रदान किए गए नियमित पाठ्यपुस्तक ज्ञान के साथ काम करती है।