भारत में 72,330 नए कोविद (COVID-19) मामले।

नई दिल्ली | शालू शर्मा :
भारत में कोविद (COVID-19)मामलो में सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि देखी रिकॉर्ड की गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट्स के मुताबिक आज की वृद्धि 11 अक्टूबर के बाद सबसे अधिक है। गुरूवार को भारत में 72,330 संक्रमणों रिकॉर्ड किये गए है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,221,665 हो गई है। बीमारी के कारण मरने वालो की संख्या 459 हो गयी है जोकि पिछले कई महीनों में सबसे ज्यादा है। कोरोना के कारण कुल मृतकों की संख्या 1,62,927 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 40 हजार 382 मरीज बीमारी से स्वस्थ हुए है जिसके साथ ही ठीक होने वालो की संख्या 11,474,683 हो गई है और रिकवरी रेट गिरकर 93.89 फीसदी हो गया है।
वैक्सीन का सार्वजनिक रोलआउट 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों वाले 45 से ऊपर के लोगों के लिए 1 मार्च से शुरू कर दिया गया है।