सुरक्षा के लिए बढ़ेंगे एक्सप्रेसवे पर CCTV कैमरे।

ग्रेटर नॉएडा | शालू शर्मा :
यमुना एक्सप्रेसवे पर हाल ही में हुई डकैती की घटना के बाद प्रशासन गंभीर हो गया है। सीएम के निर्देश परअपर मुख्य गृह सचिव ने यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह से सिक्योरिटी प्लान माँगा है। YIDA अब यमुना एक्सप्रेसवे पर अपराधों की संख्या रोकने के लिए CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ कई और इंतजाम भी करेगी। इसके आलावा जेपी इंफ्राटेक की ओर से एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए 11 वाहन मौजूद है। अभी फिलहाल एक्सप्रेसवे पर 21 CCTV कैमरे है और इनकी संख्या जल्द ही बढ़ा दी जाएगी। एक्सप्रेसवे पर बने अवैध ढाबो को बंद करने के भी शाशन ने आदेश दिए है।