आगजनी के कारण बेघर हुए लोगो को वस्त्र देकर पहुंचाई गयी राहत।

नोएडा | शालू शर्मा :
ग्राम बेहलोलपुर सेक्टर 63 नोएडा में सिलेंडर फटने से सेकड़ो झुग्गिया जलकर राख हो गयी थी। इस घटना के बाद करीब 1200 परिवार बेघर हो गए। इन लोगो की मदद करने के लिए कई सामाजिक संस्थाए आगे आयी है। आज जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था के कार्यकर्ताओ द्वारा दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जरूरतमंदो को वस्त्र वितरण किये गए।

संस्था के अध्यक्ष दीपान्शु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम दौरान महिला,पुरुष,बच्चे एव बुजुर्ग लोगो ने काफी संख्या में पेंट, शर्ट, टीशर्ट, लेडीज शूट,बिस्तर इत्यादि प्राप्त किए। इसके पश्चात दीपांशु शर्मा ने यह भी बताया कि अगर आगे भी लोगो को जरूरत पड़ी तो सभी प्रकार से उनकी हर संभव मदद की जायेगी।यह कार्य संस्था के उपाध्यक्ष लोकेश सिंह जी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर संस्थापक दीपान्शु शर्मा, उपाध्यक्ष अंकित गौतम, मीडिया प्रभारी मोहित कुमार,लोकेश सिंह ,राहुल सोलंकी,दीपक गुप्ता,नागेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।