नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने “दिल से दिल की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया।

 नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने “दिल से दिल की बात” कार्यक्रम का आयोजन किया।

ग्रेटर नोएडा | श्रुति नेगी :

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने आज एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की है। “दिल से दिल की बात” कार्यक्रम का उदेष्य भारत को जागरूक बनना है जिसके तहत कोविड -19 के लक्षण, उपचार एवं टीकाकरण की जागरूकता के लिए एक लाइव फेसबुक मीटिंग का आयोजन किया गया है जिसमे “सवाल आपके और जवाब विशेषज्ञ के” होंगे। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी का कहना है कि ” इस मीटिंग का उद्देश्य करोना की बेकाबू स्थिति को नियंत्रित करने के लिए और कैसे लोग घर पर रहकर इस महामारी को कैसे रोक सकते है ये बताना है।”

इस उदेष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने मानस हॉस्पिटल के CMD डॉक्टर नमन शर्मा से लोगो का सीधे संपर्क करा कर लोगो को जानकारी उपलब्ध कराई। वैक्सीन से सम्बन्धित जानकारी के लिए डॉक्टर मोहिता शर्मा, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक एवं तिरूपति आई हॉस्पिटल की चैरपर्सन IMA सेक्रेट्री ने भी लोगो को विस्तृत जानकारी दी। इस पुरे कर्यक्रम का संचालन डॉक्टर अतुल चौधरी दुवरा किया गया। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की उपाधयक्ष निशु गुप्ता ने सभी लोगो का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। इस कर्यक्रम में गांव बहलोलपुर से सोनू यादव ने भी गावों की स्वास्थय सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करी। इस ऑनलाइन मीटिंग में सामाजिक कार्यकर्त्ता अलोक सिंह, सुनीता जेटली, मीरा कोशिवा, अंशु कुलश्रेष्ठ, अनंदिता, सौरभ त्यागी, प्रियंका गोयल के अलावा भारी सख्या में लोगो ने अपनी मौजूदगी दर्ज करी।

समाचार पत्र समाज और समाज के लोगों के लिए काम करता है जिनकी कोई नहीं सुनता उनकी आवाज बनता है  पत्रकारिता के इस स्वरूप को लेकर हमारी सोच के रास्ते में सिर्फ जरूरी संसाधनों की अनुपलब्धता ही बाधा है हमारे पाठकों से इतनी गुजारिश है कि हमें पढ़ें, शेयर करें और अगर मदद करना चाहते हैं तो पेटीएम करें 9810402764

Kapil Choudhary

Leave a Reply

%d bloggers like this: