ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी करेगी दादरी एरिया में विकास

कपिल चौधरी

ग्रेटर नॉएडा से लगे दादरी में अब विकास की लहर आने वाली है | इस विकास के लिए ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी मास्टर प्लान 2041 बनाने जा रही है |
ग्रेटर नॉएडा में इस समय मास्टर प्लान 2031 के अंतर्गत विकास का काम चल रहा है | शहर में अलग अलग परियोजना जैसे की गंगाजल परियोजना के तहत विकास का काम चल रहा है | साथ ही 2011 और 2021 के अंतर्गत भी विकास का काम चल रहा है | लेकिन अब विकास के लिए ग्रेटर नॉएडा में जमीन नहीं बची है | जिसके चलते ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी ने विकास कार्य दादरी में शुरू करने का फैसला लिया है | दादरी इलाके के रेलवे लाइन से विकास का काम शुरू हो सकता है |
आपको बता दे की इस मास्टर प्लान के मुताबिक दादरी एरिया में इंडस्ट्री, मॉल, सड़के, रेलवे लाइन, मेडिकल हब आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएँगी |

Related posts

Leave a Comment