Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी काशी 24 जून को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। योगी सरकार के प्रयासों से पहली बार वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। यह भव्य आयोजन वाराणसी के ताज होटल में होगा। इस मौके पर काशी के विश्वप्रसिद्ध जीआई टैग हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,…
Category: राजनैतिक खबर
Uttar Pradesh: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का CM Yogi ने किया लोकार्पण! पूर्वांचल को मिला नया विकासमार्ग
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और फीता काटकर उन्होंने 91.352 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को आम जनता को समर्पित किया। ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। सीएम योगी खुद काफिले के साथ इस एक्सप्रेसवे से गोरखपुर के लिए रवाना हुए और जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि यह लिंक एक्सप्रेसवे आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर और गोरखपुर को विश्वस्तरीय…
Air India Crash: Akhilesh Yadav का बीजेपी पर हमला! कहा “नैतिक जिम्मेदारी लेने का चलन ही…..
Air India Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में 250 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171, अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गई थी। विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में जमीन पर मौजूद 29 लोगों की भी जान चली गई। अब तक 190 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 159 शव…
UP Panchayat Election: सपा अलर्ट मोड में, आरक्षण और परिसीमन पर पैनी नजर
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में 2025 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने कमर कस ली है। पार्टी अब पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और चुनाव से पहले होने वाले आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रख रही है। सपा नेतृत्व को आशंका है कि सत्ताधारी भाजपा सरकार तकनीक और डाटा के सहारे चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है। इसीलिए, पार्टी ने जिलों में पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं ताकि किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत चुनाव…
PM Modi: बार बार आने वाले तुफानों पर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात!
PM Modi: पेरिस में हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन पहली बार यूरोप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति और सरकार को इस आयोजन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित आगामी समुद्री सम्मेलन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस सम्मेलन में अफ्रीकी संघ की भागीदारी का स्वागत किया और कहा कि हमें ऐसे कार्यक्रमों पर काम करना चाहिए…
Greater Noida: PM Modi करेंगे 350 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर से गौतमबुद्ध नगर में तीन अहम विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का कुल अनुमानित बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। इनका उद्देश्य क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाना और औद्योगिक विकास को गति देना है। इससे ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र के करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। Greater Noida: जाने किन परियाजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण इन परियोजनाओं में इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 132-132 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों…
Uttar Pradesh: अखिलेश यादव ने दी चेतावनी! कोरोना के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत
Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह अगर सरकार ने लापरवाही दिखाई, तो हालात फिर से बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते कोरोना के नियंत्रण और रोकथाम के लिए कदम उठाना जरूरी है, ताकि किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की पिछली गलतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा था। उस समय अस्पतालों में अव्यवस्था, ऑक्सीजन की कमी…
Operation Sindoor: Rahul Gandhi ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर S Jaishankar पर लगाया गंभीर आरोप
Operation Sindoor: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार पर पाकिस्तान को पहले से जानकारी देने का आरोप दोहराया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जयशंकर की चुप्पी बहुत कुछ कहती है, और ये चुप्पी देश के लिए खतरनाक है।” उन्होंने यह भी पूछा कि अगर पाकिस्तान को पहले से जानकारी थी, तो भारत ने कितने लड़ाकू विमान खोए? राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार ने ऑपरेशन…
Delhi: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
Delhi: दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 13 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर नया राजनीतिक मोर्चा बना लिया है। इन बागी पार्षदों ने “इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी” नाम से नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। एमसीडी में अब इन नेताओं ने अलग गुट बनाकर काम करने का फैसला किया है। इस नई पार्टी का नेतृत्व हेमचंद गोयल करेंगे और मुकेश गोयल इसके अध्यक्ष होंगे। इस्तीफा देने वाले पार्षदों में हेमचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गौ तस्करी, अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से तय समय पर योजनाएं पूरी करने को कहा और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त न करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अर्बन नक्सल और आपराधिक गतिविधियों…
Delhi Assembly Elections: दिल्ली चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च भाजपा विधायकों का, आप विधायक रहे पीछे
Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च के मामले में भाजपा के विधायक सबसे आगे रहे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 69 विधायकों में से करीब 45 फीसदी ने तय सीमा से भी आधा खर्च किया है। चुनाव में औसतन एक विधायक ने 20.79 लाख रुपये खर्च किए, जो कुल खर्च सीमा का 52 फीसदी है। रिपोर्ट बताती है कि भाजपा के 47 विधायकों का औसत खर्च 24.68 लाख रुपये रहा, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के 22 विधायकों ने औसतन 12.48…
Uttar Pradesh: CM Yogi ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’, कुपोषण के खिलाफ बड़ा कदम
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कुपोषण के खिलाफ निर्णायक पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना’ शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना डॉ. भीमराव आंबेडकर जीरो पॉवर्टी मिशन के तहत चिन्हित गरीब परिवारों, आकांक्षात्मक जनपदों और विकासखण्डों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। योजना के तहत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर सुबह पौष्टिक स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें दूध, फल और पोषाहार शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के स्कूल बनेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नर्सरी
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा दौर शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार परिषदीय विद्यालयों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभा विकसित करने का केंद्र बना रही है। अब स्कूलों में खेल केवल समय काटने का माध्यम नहीं रहेंगे, बल्कि खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) जैसी तैयारी और प्रशिक्षण मिलेगा। सत्र 2025-26 के लिए सरकार ने 1.34 लाख से अधिक स्कूलों हेतु ₹134 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जिसमें खेल सामग्री, प्रशिक्षण शिविर और ओपन जिम शामिल हैं। सरकार की…
CM Yogi: नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और मदरसों पर योगी सरकार का शिकंजा
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद नेपाल सीमा से सटे जिलों में प्रशासन ने अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक व शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिलों में विशेष अभियान चलाया गया। बलरामपुर में 20 अवैध निर्माण हटाए गए और छह मदरसे सील किए गए, जबकि सिद्धार्थनगर में 17 अवैध मदरसों और चार अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। श्रावस्ती जिले में सबसे कड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां 53 अवैध मदरसों…
Uttar Pradesh: गर्मी में भी नहीं होगा पेयजल संकट, योगी सरकार ने कसी कमर
Uttar Pradesh: भीषण गर्मी में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट न उत्पन्न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण परिवारों को निरंतर एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है। सभी मण्डलायुक्तों को अपने स्तर पर बैठक कर पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। तहसील, थाना, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी…
Kisan Morcha: Noida में किसान संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, 19 मई को सूरजपुर में महापंचायत का ऐलान
Kisan Morcha: Noida के सेक्टर-106 में किसान नेता कुंवरपाल प्रधान के आवास पर किसान संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद और किसान एकता संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें 10% आबादी प्लॉट, नए भूमि कानून, तथा हाई पावर कमेटी की सिफारिशों पर गंभीर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 मई 2025 को कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर एक विशाल “किसान महापंचायत” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों के हक की रणनीति तैयार की जाएगी। आइए एक नज़र डालते…
Noida में ‘दा राजभवन’ ऑफिस का उद्घाटन! सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने की बिहार और देश की राजनीति पर बड़ी बातें
Noida: नोएडा के सेक्टर-62 में शनिवार को ‘दा राजभवन’ कंस्ट्रक्शन कंपनी के नए ऑफिस का उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने किया। इस मौके पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि बिहार के लोग लगातार प्रगति कर रहे हैं और यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, और इस बार चुनाव विकास और काम के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। आइए…
Uttar Pradesh: जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं के प्रति गहरी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 112 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 88 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, संवेदनशील और संतुष्टिपरक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो दिव्यांगजनों, राजेश और चंद्रशेखर को अपने हाथों से इलेक्ट्रॉनिक सेंसर युक्त स्टिक सौंपी और…
Saudi Arabia Bans Visas: सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए वीजा जारी करना अस्थायी रूप से किया स्थगित, लिस्ट में भारत भी शामिल
Saudi Arabia Bans Visas: सऊदी अरब ने हज के दौरान अव्यवस्था और अवैध रूप से भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और एक अज्ञात देश सहित कुल 14 देशों के लिए अस्थायी रूप से उमराह, बिजनेस और पारिवारिक वीजा जारी करना स्थगित कर दिया है। यह निलंबन हज समाप्ति तक, यानी मध्य जून तक प्रभावी रहेगा। उमराह वीजा के लिए अंतिम तिथि 13 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद हज समाप्त होने…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी ने सिद्धार्थनगर में गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का किया उद्घाटन
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का उद्घाटन किया। वासंती नवरात्र की सप्तमी तिथि पर आयोजित इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भूमि करुणा, मैत्री और ज्ञान की परंपरा की संवाहक है। मुख्यमंत्री ने भारत की सनातन परंपरा को ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के सूत्र से जोड़ते हुए कहा कि ‘आनो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः’ जैसे मंत्र देश को चारों दिशाओं से ज्ञान स्वीकारने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्रीयता, संस्कार और मातृभूमि से…
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भव्य आयोजन के साथ भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
Greater Noida: भारतीय जनता पार्टी की ओर से ग्रेटर नोएडा मंडल में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। उनका मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी को सम्मानित भी किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल…
Rajya Sabha: राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन विधेयक! Kiren Rijiju ने कांग्रेस से मांगा समर्थन
Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पेश करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगियों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस और अन्य दलों से अनुरोध करता हूँ कि वे इस विधेयक का समर्थन करें।” लोकसभा में इस विधेयक को कल देर रात भारी बहस के बाद पारित किया गया था। Kiren Rijiju ने बताया कि भारत में वर्तमान में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में राजस्व उत्पन्न होता है। 2006 में सच्चर समिति ने अनुमान लगाया था कि…
Waqf Bill Amendment: ‘ये बिल अल्पसंख्यकों के अधिकार को कमजोर करेगा’! जाने क्यो नए संशोधन के बाद गर्माई भारत की सियाशत
Waqf Bill Amendment: वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है, क्योंकि सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पेश किया है। देशभर में वक्फ बोर्ड के पास करीब 9 लाख एकड़ से अधिक भूमि दर्ज है, जो कि दिल्ली के कुल क्षेत्रफल (3.6 लाख एकड़) से तीन गुना ज्यादा है। इतनी विशाल संपत्ति होने के बावजूद, इसके स्वामित्व, प्रबंधन और उपयोग को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। नए संशोधन में सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार रुकेगा, जबकि…
PM Modi Retirement: प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर शिवसेना और भाजपा में तकरार
PM Modi Retirement: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी की खोज करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “वह हमारे नेता हैं और आगे भी बने रहेंगे।” फडणवीस की यह प्रतिक्रिया शिवसेना नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आई, जिसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी 75 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद इस साल इस्तीफा देंगे। राउत ने दावा किया था कि भाजपा की एक अनकही परंपरा के अनुसार 75 वर्ष से अधिक…
Delhi Government: दिल्ली में Rekha Gupta की सरकार ने किया फरिश्ते योजना को बंद! सियासी बवाल तेज
Delhi Government: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई अहम फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में उनकी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहुचर्चित ‘फरिश्ते योजना’ को बंद करने का ऐलान किया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को नजदीकी निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज देने के लिए शुरू की गई थी, जिसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाती थी। Rekha Gupta की सरकार ने इस योजना को बंद करने का कारण इसमें पाई गई अनियमितताओं…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुनी जनता की समस्याएं, जनता दर्शन कार्यक्रम का किया आयोजन
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के आठ सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में भाग लेने मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास किया और बुधवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक समस्या पर संवेदनशीलता से विचार करें और समयबद्ध, पारदर्शी…
Delhi Vidhan Sabha: दिल्ली विधानसभा में मीट दुकानों पर गरमाई बहस! सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
Delhi Vidhan Sabha: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहसों से गर्माया हुआ है। गुरुवार को सदन में मीट की दुकानों का मुद्दा छाया रहा, जहां भाजपा विधायकों ने अवैध अतिक्रमण और धार्मिक स्थलों के पास चल रही मीट की दुकानों को लेकर सरकार को घेरा। भाजपा विधायक रवींद्र नेगी ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी में कई अवैध मीट की दुकानें पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर संचालित हो रही हैं, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा…
Tejashwi Yadav: ‘मुझे तक्लीफ होती है….,’ जाने क्यों बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हुए भावुक? जाने पूरी खबर
Tejashwi Yadav: बिहार मे हाल ही 12वीं के नतीजे सामने आए है। इसी बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के मुखिया तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो को साझा किया है। जिसके बाद से एक बार फिर बिहार के लोगों के पलायन की समस्या लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े। Tejashwi Yadav: सोशल मीडिया पर साझा किया ये वीडियो दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान! गोरखपुर से सीएम योगी ने गिनाईं 8 साल की उपलब्धियां
Uttar Pradesh: गोरखपुर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के बीते आठ वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल प्रदान किया, जिससे हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है। पिछली सरकारों की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ नीति के विपरीत, मौजूदा सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं को लागू किया। नए रोजगार के अवसर सृजित हुए और एमएसएमई सेक्टर को पुनर्जीवित किया गया, जिससे प्रदेश में…
BJP: बीजेपी ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को बांटेगी “सौगात-ए-मोदी” किट
BJP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ईद के अवसर पर देशभर में 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की किट वितरित करने की घोषणा की है। इस पहल को “सौगात-ए-मोदी” नाम दिया गया है, जिसका नेतृत्व बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा, अलाप संख्यक मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी, और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ये उपहार देशभर के जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों तक पहुंचाए जाएंगे। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि इस…