Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
● 5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज से मिलने का आरोप, विराट कोहली की टीम ने बताया सच
● ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
● गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित
Weather Update: 1901 के बाद भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सितंबर 2026 के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए देशभर में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है।
- sakshi choudhary
- 31 Aug, 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सितंबर 2026 के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए देशभर में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में कुल मासिक बारिश सामान्य के 91 फीसदी से कम रह सकती है। इसके साथ ही देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अगस्त 2026 भारत में 1901 के बाद अब तक का सबसे गर्म अगस्त रहा। इस महीने देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अगस्त का सामान्य औसत तापमान 27.34 डिग्री सेल्सियस रहता है। अगस्त में औसत न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा और 24.36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 23.68 डिग्री सेल्सियस से काफी अधिक है।
आईएमडी के महानिदेशक मौसम विज्ञान मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, प्रशांत महासागर में मजबूत अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और इसका असर सितंबर के मौसम पर भी पड़ सकता है। अगस्त में देशभर में 213.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से कम रही। वर्ष 2001 के बाद अगस्त में यह सातवीं सबसे कम बारिश बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में चार कम दबाव वाले क्षेत्र बने और ये कुल 26 दिनों तक सक्रिय रहे, लेकिन इनसे हुई बारिश मुख्य रूप से गंगा के मैदानी इलाकों तक सीमित रही। इसके चलते देश के कई अन्य हिस्सों में बारिश की कमी बनी रही। सितंबर में हालांकि उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्व, पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर सितंबर में पूरे देश की दीर्घकालिक औसत बारिश 167.9 मिलीमीटर है।
मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में मासिक औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति आने वाले महीनों में और मजबूत हो सकती है, जबकि सितंबर तक हिंद महासागर में न्यूट्रल इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) की स्थिति बने रहने की संभावना है। सामान्य से कम बारिश का असर खेती, खरीफ फसलों, जल संसाधनों, पनबिजली उत्पादन और पेयजल उपलब्धता पर पड़ सकता है। इसके अलावा कई इलाकों में गर्मी से होने वाली परेशानी यानी हीट स्ट्रेस बढ़ने का खतरा भी रहेगा। आईएमडी ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को जल संरक्षण, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और कृषि से जुड़ी आकस्मिक योजनाओं के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी है।