किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर की अपने भाइयों के लिए प्राथना, और सरकार पे लगाए आरोप

ग्रेटर नॉएडा (अमन आनंद ):

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए हादसा के बाद जगह जगह के किसानों में आक्रोश और ग़ुस्सा भरा हुआ है| लखीमपुर में किसानो को कुचलने के बाद किसान गुस्से में है और लोगों ने मृतक किसानो के याद में अरदास किया | ग्रेटर नॉएडा में भाड़ी संख्या में किसानो ने मृतकों की आत्मा के शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला | किसानों ने उन मृतक किसानो को शहीद बताया और राज्य और केंद्र सरकार पे जमकर हमला किया और विरोध प्रदर्शन किया | किसानों का कहना है की सरकार दोषी मंत्री और उसके बेटे को बचा रही है| किसानों का कहना है की सरकार मंत्री और उसके बेटे को जेल भेजे और किसनों को इंसाफ दिलाये | आज पूरे देश में लखीमपुर खीरी हादसे को लेकर किसानों और अन्य कई पार्टियों ने जमकर जगह जगह पे प्रदर्शन किये और मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्राथना की | लोगो का कहना है की इस घटना को कभी भुलाया ना जा सकेगा | ग्रेटर नॉएडा में भी हज़ारो की संख्या में किसान परी चौक पहुंचे और कैंडल जलाकर मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए मौन होकर प्राथना की |

Related posts

Leave a Comment