नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने दो केंद की स्थापना की महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए।

नॉएडा (कपिल कुमार)
महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के सर्वागीण विकास को लेकर प्रयासरत नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने दो केंद की स्थापना की है। शेफाली तिवारी रावत को अध्यक्ष – गाजियाबाद चैप्टर ,एवं आस्था मिश्रा को अध्यक्ष-ग्रेटर नोएडा चैप्टर नियुक्त किया है इसके साथ अर्चना गुप्ता को संस्था का सेक्रेटरी, शशि नाथ प्रसाद को हेड- चाइल्ड एजुकेशन, अरुण पांडे को हेड- सोशल मीडिया पद पर नियुक्त किया है। संस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि इनकी नियुक्ति करते हुए संस्था की संस्थापक एवं संरक्षक मोहिता शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरुरी है और इसके लिए महिलाओं में जागरूकता का होना बेहद आवश्यक है जिसके लिए संस्था कृतसंकल्पित है। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी एवं उपाध्यक्ष नीशू गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जरुरी है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाये और संस्था द्वारा इस दिशा में हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सक्षम और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों को NPSF से जोड़ा जा रहा है ताकि एक मजबूत टीम तैयार कर हम महिलाओं एवं बच्चों का सर्वागीण विकास मे अपना योगदान दे कर देश को मजबूती बना सके। इस दौरान महासचिव सुनीता जेटली एवं वनिता सोपोरी भट्ट, हेड-युथ विंग सोनू यादव सर्फाबाद, मीनाक्षी गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment